लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दिल्ली को जल्द मिलेगी 600 करोड़ की वित्तीय सहायता : रेखा
दिल्ली को जल्द मिलेगी 600 करोड़ की वित्तीय सहायता : रेखा
एजेंसी    17 Jul 2025       Email   

नयी दिल्ली, .... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार को इस माह के अंत तक 600 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता मिलेगी।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि उन्होंने आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली में प्रभावी बदलाव हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई) योजना के तहत दिल्ली सरकार को इस माह के अंत तक 600 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता प्रदान कर दी जाएगी। इस राशि के लिए वह शीघ्र की प्रस्ताव वित्त मंत्रालय भेज रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धनराशि का प्रयोग दिल्ली के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए किया जाएगा। इस राशि का उपयोग दिल्ली में यातायात प्रबंधन, जल निकासी, हरित ऊर्जा, कचरा प्रबंधन आदि योजनाओं में भी किया होगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, प्रशासनिक और आर्थिक पहचान का केंद्र है। ऐसे में इसका नियोजित विकास और सुशासन ऐसा होना चाहिए, जो सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि दिल्ली सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है, ताकि दिल्ली को बेहतर विकास हो और लोगों को वे सभी सुविधाएं मिलें जो देश की राजधानी के निवासियों को मिलनी चाहिए।






Comments

अन्य खबरें

सोनभद्र में बंदूक लहराते बनायी रील, चार गिरफ्तार
सोनभद्र में बंदूक लहराते बनायी रील, चार गिरफ्तार

सोनभद्र ... उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में पुलिस ने एक दिन पूर्व मारकुंडी घाटी में बाइक पर सवार चार युवकों को बंदूक लहराते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में

बालासोर की बेटी के परिजनों को मिले न्याय : राहुल-अलका
बालासोर की बेटी के परिजनों को मिले न्याय : राहुल-अलका

नयी दिल्ली, .....कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने कहा है कि ओडिशा में बालासोर की बेटी के साथ हुई अमानवीयता अत्यंत

राहुल पर बोले रिजिजू, विपक्ष का काम केवल सरकार की आलोचना करना नहीं होता
राहुल पर बोले रिजिजू, विपक्ष का काम केवल सरकार की आलोचना करना नहीं होता

नयी दिल्ली .... संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने कहा है कि विपक्ष की भूमिका केवल देश तथा सरकार की आलोचना तक सीमित नहीं रहती बल्कि उसे देश को आगे बढाने में भी सकारात्मक योगदान देना चाहिए। श्री

लिफ्ट में फंसे UPSC स्टूडेंट की दर्दनाक मौत, आखिरी सांस तक मदद की गुहार लगाता रहा
लिफ्ट में फंसे UPSC स्टूडेंट की दर्दनाक मौत, आखिरी सांस तक मदद की गुहार लगाता रहा

दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार शाम भयानक आग लगने की घटना में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र धीरेंद्र विक्रम सिंह (24) की दर्दनाक मौत हो गई। धीरेंद्र लिफ्ट में फंसे हुए थे और