लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

हिमाचल में बादल फटा, मंडी में लैंडस्लाइड
हिमाचल में बादल फटा, मंडी में लैंडस्लाइड
एजेंसी    13 Sep 2025       Email   

नई दिल्ली (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नम्होल में शुक्रवार देर रात बादल फटा। इससे 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। सड़कें भी बह गई, कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, मंडी जिले के धर्मपुरमें सपड़ी रोह गांव में शनिवार सुबह 4 बजे लैंडस्लाइड हुई। कई घर मलबे से घिर गए हैं। 8 घर खाली कराए गए हैं। राज्य में बारिश-बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 386 पहुंच गय है। राज्य में इस सीजन में सामान्य से 43 फीसद ज्यादा बारिश हो चुकी है। एक जून से 12 सितंबर के बीच 678.4 मिमी बारिश होती है, इस बार 967.2 मीमी बारिश हो चुकी है। यूपी के उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर है। यहां 80 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 100 से ज्यादा परिवार बेघर हैं। फर्रुखाबाद में गंगा के किनारों का कटान तेज हो गया है। ग्रामीण अपने मकानों को खुद तोड़ रहे हैं। ईंट-सरिया निकालकर साथ ले जा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी 15 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से शुरू हो सकती है। आमतौर पर मानसून 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह लौट जाता है। इस साल मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी थी, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी 8 दिन पहले थी। इसके बाद यह पूरे देश में 9 दिन पहले यानी 29 जून तक फैल गया, अमूमन यह 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है।






Comments

अन्य खबरें

हिमाचल में बादल फटा, मंडी में लैंडस्लाइड
हिमाचल में बादल फटा, मंडी में लैंडस्लाइड

नई दिल्ली (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नम्होल में शुक्रवार देर रात बादल फटा। इससे 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। सड़कें भी बह गई, कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, मंडी जिले के

राहुल के खुलासे वाले एक लाख फर्जी मतदाताओं को भी नोटिस दिया है क्या? : खेड़ा
राहुल के खुलासे वाले एक लाख फर्जी मतदाताओं को भी नोटिस दिया है क्या? : खेड़ा

नयी दिल्ली.... कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि दो जगह से मतदाता सूची में नाम होने पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से उन्हें नोटिस मिला है जिससे साफ होता है कि आयोग सत्तारूढ दल के

लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहे सेनाएं,जीत के लिए प्रौद्योगिकी और रणनीति में महारत जरूरी: राजनाथ
लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहे सेनाएं,जीत के लिए प्रौद्योगिकी और रणनीति में महारत जरूरी: राजनाथ

डा. अंबेडकर नगर (महू) ...... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि युद्धों की बढती जटिलता और अनिश्चितता के मौजूदा दौर में केवल सैनिकों या हथियारों की संख्या ही पर्याप्त नहीं है बल्कि अत्याधुनिक

भारत पांच साल में 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध: जोशी
भारत पांच साल में 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध: जोशी

नयी दिल्ली...केंद्रीय नवीन एवं नवीनीकृत ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि भारत साल अगले पांच साल में 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। वैश्विक पवन ऊर्जा