लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

देश का वाणिज्यिक निर्यात सितंबर में 6.75 प्रतिशत बढ़ कर 36.38 अरब डालर
देश का वाणिज्यिक निर्यात सितंबर में 6.75 प्रतिशत बढ़ कर 36.38 अरब डालर
एजेंसी    15 Oct 2025       Email   

नई दिल्ली...... अमेरिकी बाजार में बढ़ी चुनौतियों के बीच भारत का वाणिज्यिक निर्यात सितंबर महीने में सालाना आधार पर 6.75 प्रतिशत बढ़ कर 36.38 अरब डालर रहा जबकि स्वर्ण आयात में उछाल तथा अमेरिकी बाजार में निर्यात में गिरावट के चलते व्यापार घाटा बढ़कर 32.15 अरब डॉलर के 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया।
पिछले साल इसी माह वाणिज्यक वस्तुओं का निर्यात 34.08 अरब डालर था।
बुधवार को जारी सितंबर के सरकारी आंकड़ों में सोने का आयात ऊंचा रहा जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत तक की दर से भारी शुल्क लगाने के अमेरिका में भारत के निर्यात में गिरावट दिखी। यह पहला पूरा महीना रहा जिसमें कारोबार अमेरिकी शुल्कों के पूरे प्रभाव में हुआ है।
सितंबर में अमेरिकी बाजार में भारत का वाणिज्यिक निर्यात घट कर 5.43 अरब डॉलर रहा।
इस दौरान सोने का आयात दोगुना होकर 9.6 अरब डॉलर रहा।
सितंबर में आयात एक साल पहले की तुलना में 16.7 प्रतिशत उछल कर 68.53 अरब डॉलर रहा। पिछले साल सितंबर में वाणिज्यिक वस्तुओं का आयात 58.74 अरब डॉलर था।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर, 2025 में सेवाओं का अनुमानित निर्यात 30.82 अरब डॉलर रहा जो एक साल के 32.60 अरब डालर से कम है। इसी दौरान सेवाओं का आयात पिछले साल इसी माह के 16.54 अरब डॉलर की तुलना में घट कर 15.29 अरब डॉलर रहा।
आलोच्य माह में कुल निर्यात (वस्तु एवं सेवाओं को मिला कर) 67.20 अरब डॉलर रहा जबकि कुल आयात 83.82 अरब डॉलर रहा। पिछले साल ये आंकड़े क्रमश: 66.68 अरब डॉलर और 75.28 अरब डॉलर था। इस तरह सितंबर में कुल व्यापारिक घाटा (वस्तु एवं सेवा व्यापार को मिला कर) 16.61 अरब डॉलर के साथ एक साल पहले की तुलना में करीब दो गुना हो गया। सितंबर 2024 में कुल व्यापारिक घाटा 8.60 अरब डालर था।
आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान कुल संचयी निर्यात (माल और सेवाएं) 413.30 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो अप्रैल-सितंबर 2024 में यह 395.71 रब डॉलर डॉलर की तुलना में 4.45 प्रतिशत अरब डॉलर की वृद्धि दर्शाता है।
सितंबर 2025 में वाणिज्यिक वस्तुओं के निर्यात की वृद्धि में मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक सामान, पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग सामान, चावल, समुद्री उत्पाद और औषधियाँ एवं फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र का योगदान रहा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात सितंबर 2024 के 2.07 अरब डॉलर से 50.54 प्रतिशत बढ़कर सितंबर 2025 में 3.12 अरब डॉलर रहा।
इसी दौरान पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात एक साल पहले के 4.30 अरब डॉलर से 15.22 प्रतिशत बढ़कर 4.96 अरब डॉलर हो गया। इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 9.83 अरब डॉलर से 2.93 प्रतिशत बढ़कर 10.11 अरब डॉलर हो गया।
इसी तरह चावल का निर्यात सितंबर 2024 के 0.69 अरब डॉलर से 33.18 प्रतिशतबढ़कर इस वर्ष सितंबर में 0.92 अरब डॉलर ,
समुद्री उत्पादों का निर्यात 0.63 अरब डॉलर से 23.44 प्रतिशत बढ़कर 0.78 अरब डॉलर ,
औषधीय एवं औषधि निर्यात 2.56 अरब डॉलर से 2.56 प्रतिशत बढ़कर 2.62 अरब डॉलर हो गया।






Comments

अन्य खबरें

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास