लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

नेहरू एन्क्लेव में श्रीराम पार्क का लोकार्पण
नेहरू एन्क्लेव में श्रीराम पार्क का लोकार्पण
डेली न्यूज़ नेटवर्क    08 Jan 2026       Email   



लखनऊ... राजधानी के शांतिपूर्ण आवासीय क्षेत्र नेहरू एन्क्लेव में रहने वाले परिवारों के बच्चों के लिए डा.अंजू वार्ष्णेय के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप सामने आए श्रीराम पार्क का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। 
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे भाजपा एमएलसी अनूप गुप्ता ने अपने मंचीय उद्बोधन में सभी भारतवासियों को नव आंग्ल वर्ष और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में सकारात्मकता लाने का प्रयास करें और जीवन की किसी कठिन समस्या से बाहर आने के लिए स्वार्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं से प्रेरणा लें। 
इस अवसर पर मौजूद दर्शकों को डा. अंजू वार्ष्णेय ने बताया कि
 कोरोनाकाल के कठिन समय में उनकी संस्था के सदस्यों ने मास्क बनाकर वितरित किये थे‌। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में छोटे बच्चों के झूले इत्यादि से सुसज्जित एक पार्क बनाने की योजना लेकर वे बीते 6 वर्षों से लगातार जनप्रतिनिधियों और सरकारी विभागों तक दौड़ लगाती रहीं तब जाकर आज यह श्रीराम पार्क का सपना साकार होता नजर आ रहा है। 
उन्होंने बताया कि उनकी संस्था नागरिक सेवा समिति के सदस्यों ने इस पार्क में 51फलदार पेड़ों के पौधे  लगाएं हैं जिनका समय भी अंकित किया गया है। 
इस समारोह में नेहरू एन्क्लेव के स्थानीय निवासियों के परिवार बड़ी संख्या में नजर आए।
नागरिक सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस लोकार्पण समारोह में सभी अतिथियों और स्थानीय जनता के लिए समरसता भोज का आयोजन किया गया था। 
समारोह में पर्यावरणप्रेमी कवि कृष्णानंद राय मौजूद रहे। 
नागरिक सेवा समिति से जुड़े
मधुलाल,सरिता आनंद,माधुरी राय,आरके शर्मा,आर एस श्रीवास्तव, आरके सिंह,राजेश कुमार,डा.रवि, अतुल कुमार आदि सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली