लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

यूपी की नई पहचान से जातिवादी-परिवारवादी परेशान: योगी
यूपी की नई पहचान से जातिवादी-परिवारवादी परेशान: योगी
एजेंसी    27 Jan 2026       Email   

गोरखपुर... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘बीमारू’ राज्य की छवि से बाहर निकलकर ‘ब्रेकथ्रू’ राज्य के रूप में अपनी नई पहचान बना चुका है, जिसे जातिवादी और परिवारवादी ताकतें बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि यही वे लोग हैं जो पहले दंगाइयों के हमपरस्त थे और आज प्रदेश की प्रगति से विचलित हैं।
मुख्यमंत्री 96.50 करोड़ रुपये की लागत से बने खजांची चौराहा फ्लाईओवर और 152.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बरगदवा-नकहा रेल ओवरब्रिज के लोकार्पण अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं बल्कि ‘उत्सव प्रदेश’ बन गया है और दंगाई तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से प्रदेश दंगामुक्त हुआ है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश भय, अराजकता और असुरक्षा से जूझ रहा था, जहां न बेटियां सुरक्षित थीं और न ही व्यापारी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार सुरक्षा, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के जरिए युवाओं के भविष्य को संवार रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव और डेढ़ करोड़ युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं इस बदलाव का प्रमाण हैं।
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर की पहचान अब माफिया और बीमारी से नहीं, बल्कि फोरलेन सड़कों, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी, एम्स, खाद कारखाने और गीडा जैसे औद्योगिक केंद्रों से है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही विकास प्रदेश के हर क्षेत्र में देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित