लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

होली के दिन हुए विवाद को लेकर वृद्ध की गोली मारकर हत्या
होली के दिन हुए विवाद को लेकर वृद्ध की गोली मारकर हत्या
एजेंसी    08 Mar 2026       Email   

होलीके दिन हुए विवाद को लेकर वृद्ध की गोली मारकर हत्या

-एक वर्ग विशेष से जुड़े व्यक्ति की हत्या होने के बाद चाड़़ीपुर गांव में तनाव

-घटनास्थल पर पहुंची, तनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मी कर रहे चक्रमण

-दिनदहाड़े ही हत्या की वारदात से करंडा क्षेत्र में फेली सनसनी

करंडा,गाजीपुर (डीएनएन)। होली के दिन हुए विवाद को लेकर करंडा थानाक्षेत्र के चाड़ीपुर गांव में रविवार की सुबह करीब 11 बजे एक वृद्ध की गोली मारकर हत्याकर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे मेंहड़कम्प मच गया। करंडा समेत रामपुर मांझा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बादगांव में दो वर्गो के बीच तनाव उत्पंन हो गया है। बताते चले कि गांव निवासी 60 वर्षीयआश मुहम्मद उर्फ आशा और इसी गांव के रहने वाले गुड्डू पंडित के परिवार के बीच होलीके दिन किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान तो गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामलाशांत करा दिया था, लेकिन अंदर ही अंदर दोनों परिवार के लोग गुस्से में थे। उसी दिनके झगड़े को लेकर रविवार को दोनों पक्ष के लोग एक बार फिर आमने-सामने हो गये। आरोप हैकि आश मुहम्मद के पक्ष के लोग गुड्डू पंडित के घर पर चढ़ाई कर दिये थे। इस दौरान एकपक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से की गई फायरिंग के दौरान आश मुहम्मद को गोली लग गई।गोली लगते ही वह मौके पर गिर गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन मेंघायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक पक्ष का कहनाहै कि आश मुहम्मद खेत से लौट रहे थे उसी वक्त विपक्षियों ने उन्हें घेरकर गोली मारदी।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की।

इनसेट

वर्जन

घटना हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने कीतैयारी की जा रही है। घटना के सम्बंध में मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।तनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती गांव में कर दी गई है। फिलहालगांव का माहौल पूरी तरह से शांत है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा। फिलहालघटना की जांच की जा रही है- शेखर सेंगर-सीओ सिटी






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा