लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने के लिए भाजपा का ऑपरेशन लोटस शुरू : आप
भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने के लिए भाजपा का ऑपरेशन लोटस शुरू : आप
एजेंसी    24 Apr 2026       Email   

नयी दिल्ली,.... आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों में से छह के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने राज्य में भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने के लिए 'ऑपरेशन लोटस' शुरू कर दिया है।
आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा का ऑपरेशन लोटस, घटिया राजनीति का खेल और पंजाब की भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने का षड्यंत्र बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली "आप" सरकार 300 यूनिट बिजली मुफ्त देती है और वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रही है। पंजाब सरकार 30 साल से सूखी पड़ी नहरों में पानी पहुंचाने का काम करती है, दलित और आदिवासी समाज से आने वाली महिलाओं को 1500 रुपए और माताओं-बहनों के खाते में हर महीने 1000 रुपए पहुंचाने का काम करती है, पंजाब के किसी भी व्यक्ति को गंभीर से गंभीर बीमारी हो जाने पर 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराने का काम करती है।
श्री सिंह ने कहा कि ऐसा बेहतरीन काम करने वाली भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार को भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने रोकने, तोड़ने और उनके काम को बाधित करने का काम किया है। उन्होंने पंजाब की जनता को धोखा दिया है। आज इन्होंने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सात सांसदों को तोड़कर भाजपा में शामिल किया। ये सातों नाम पंजाब की जनता को याद रखने चाहिए। पंजाब के साथ गद्दारी करने वाले इन लोगों को पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा को पार्टी ने विधायक बनाया, सांसद बनाया, क्या-क्या नहीं दिया? पंजाब की जनता ने उन्हें इतना प्यार दिया और राज्यसभा में पहुंचाया, लेकिन वे भाजपा की गोद में पहुंच गए। संदीप पाठक को पंजाब की जनता के प्यार और आशीर्वाद से राज्यसभा पहुंचने का मौका मिला और पार्टी ने उन्हें बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां दीं। राजेंद्र गुप्ता को भी पार्टी ने कहां से कहां तक पहुंचाया और राज्यसभा भेजा।
श्री सिंह ने बताया कि विक्रमजीत सिंह साहनी, विश्वविद्यालय चलाने वाले अशोक मित्तल और स्वाति मालीवाल; इन सभी को आम आदमी पार्टी और पंजाब की जनता ने जमीन से उठाकर देश की संसद में पहुंचाने का काम किया। इसी तरह हरभजन सिंह को पंजाब के लोगों ने प्यार और आशीर्वाद देकर संसद के अंदर पहुंचाया। लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता की पीठ में छुरा मारने का काम किया है। इन्होंने पंजाब के साथ गद्दारी और लोगों को धोखा देने का काम किया है। इन लोगों ने पंजाब की एक अच्छी सरकार, जो जनता के लिए काम कर रही थी, उसे रोकने और बाधित करने का काम किया है। पंजाब के लोग इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।
आप नेता ने कहा कि पंजाब में एक अच्छी सरकार चल रही है, मुख्यमंत्री भगवंत मान वहां के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सरकारी नौकरियों पर इतना अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन आज उस सरकार के खिलाफ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है। हमारे सांसदों को तोड़ा जा रहा है और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा है। इसके लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है।
गौरतलब है कि आप के पंजाब से राज्यसभा सदस्यों राघव चड्ढा , संदीप पाठक ,राजेंद्र गुप्ता , हरभजन सिंह , विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल तथा दिल्ली से राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने आज पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा