लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

टीएमसी विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला
टीएमसी विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला
एजेंसी    07 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली .... कोलकाता के कमरहाटी में शनिवार रात टीएमसी विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने हमला कर दिया। अरियादाहा इलाके में यह घटना उस समय हुई, जब विधायक दौरा करने गए थे। स्थानीय रहवासियों ने चोर-चोर के नारे लगाते हुए विधायक की कार पर अंडे फेंके। ये लोग कटमनी के रूप में दिए गए पैसे वापस करने की मांग कर रहे थे। घटना का एक वीडियो वायरल है। इधर, हालांकि टीएमसी नेता ने बाद में दावा किया कि हमले के वक्त वे गाड़ी में नहीं थे। मदन मित्रा ने आरोप लगाया कि उनके ड्राइवर पर हमला किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमारहाटी के वार्ड नंबर 14 के एक पार्षद के घर के बाहर एक मीटिंग चल रही थी। जहां ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा चलाने वाले कई लोग इकट्ठा हुए थे। इन लोगों की मांग थी कि सालों से कटमनी के रूप में दिया गया पैसा वापस किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय नेताओं पर अवैध वसूली का आरोप लगाया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। विरोध बढ़ता देख मदन मित्रा यह मीटिंग छोड़कर चले गए। मदन मित्रा पर हुए हमले को लेकर बीजेपी सांसद राजू बिस्ता कहते हैं, ‘बीजेपी सरकार हिंसा में विश्वास नहीं करती। वास्तव में लोगों ने टीएमसी को सिर्फ इसलिए हराया, क्योंकि उन्होंने ऐसी हिंसा का विरोध किया था। 15 साल तक  टीएमसी ने लोगों को अपमानित किया। उनका पैसा लूटा और घुसपैठियों को फायदा पहुंचाने के अलावा कुछ नहीं किया। स्वाभाविक रूप से, पश्चिम बंगाल के लोग गुस्से में हैं। मेरा मानना है कि हिंसा का रास्ता उचित नहीं है। अगर जनता पुलिस स्टेशनों पर शिकायत दर्ज कराती है तो पुलिस-प्रशासन निश्चित रूप से कार्रवाई करेगा। चुनाव नतीजे आने के बाद टीएमसी लगातार नुकसान में है। उसे लोकल बॉडी, विधायक और सांसद लेवल तक पर सदस्यों की बगावत का सामना करना पड़ा है। 






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर