लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

टीएमसी में बगावत से एनडीए को संसद में लाभ
टीएमसी में बगावत से एनडीए को संसद में लाभ
एजेंसी    09 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली ... ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले विधायक और अब सांसद भी ममता का साथ छोड़कर जाने को उतारु हैं। लेकिन ये पूरा घटनाक्रम संसद में एनडीए की स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाला है।
जुलाई के तीसरे हफ्ते में संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में चर्चा है कि सरकार फिर से परिसीमन बिल को पेश कर सकती है। यह बिल अप्रैल में संसद में गिर गया था, क्योंकि सरकार के पास इसे पार कराने के लिए जरूरी दो तिहाई बहुमत नहीं था। परिसीमन बिल या संविधान (131वां संशोधन) बिल 2026 के साथ महिला आरक्षण संविधान संशोधन बिल भी जोड़ा गया था। दो तिहाई बहुमत नहीं होने के कारण दोनों बिल पास नहीं पाए थे। लेकिन तृणमूल में बगावत के सुर एनडीए के लिए फायदे का सौदा हो सकते हैं। लोकसभा में टीएमसी के 29 सांसद हैं।
 दावा है कि काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में इनमें से करीब 20 सांसद एक अलग गुट बनाने और एनडीए को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। संख्या के लिहाज से देखें तो 543 सदस्यों वाली लोकसभा में दो तिहाई बहुमत का आकंड़ा 362 होता है। अभी बसीरहाट, शिलांग और नौगोंग सीटें मौजूदा सांसदों के निधन के कारण खाली हैं। ऐसे में प्रभावी आंकड़ा घटकर 360 हो गया है। इसमें से एनडीए के पास 293 सांसदों का समर्थन है। अगर टीएमसी के 20 सांसद साथ आ जाएं, तो आंकड़ा बढ़कर 313 पहुंच जाएगा।  उधर तमिलनाडु में विजय की सरकार को कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद डीएमके काफी नाराज है। ऐसे में चर्चा है कि डीएमके कुछ खास मु्द्दों पर एनडीए को समर्थन दे सकती है। 313 में डीएमके के 22 सांसदों को जोड़ लें, तो संख्या 335 पहुंच जाएगी। खबर ये भी है कि भाजपा की नजर उद्धव गुट वाली शिवसेना के 9 सांसदों पर है। इनमें से करीब 6 सांसद एनडीए के साथ आ सकते हैं और आंकड़ा 341 तक पहुंच जाएगा। 






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर