लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पीएम मोदी ने यूके का प्रधानमंत्री बनने पर एंडी बर्नहम को दी बधाई
पीएम मोदी ने यूके का प्रधानमंत्री बनने पर एंडी बर्नहम को दी बधाई
एजेंसी    21 Jul 2026       Email   

नई दिल्ली ....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूके के नए नवेले प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को बधाई दी और कहा कि भारत और ब्रिटेन के संबंध और गहरे होंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस संबंध में पोस्ट किया। पीएम मोदी ने लिखा, ‘यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर श्री एंडी बर्नहम को हार्दिक बधाई। भारत और यूके साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े हैं और व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, रक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे कई क्षेत्रों में व्यापक सहयोग करते हैं।’
पीएम ने आगे लिखा, ‘इस महीने ष्टश्वभ््र के लागू होने के साथ हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और भी मजबूत होने वाली है। मैं भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने और हमारे साझा विजन 2035 को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।’ किंग ऑफ द नॉर्थ नाम से मशहूर बर्नहम ने सोमवार को नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। पिछले एक दशक में ब्रिटेन के सातवें प्रधानमंत्री बने बर्नहम ने देश में अस्थिरता का दौर खत्म करने और स्थिर व जिम्मेदार राजनीति देने का वादा किया है। बर्नहम ने देश के पूर्व रक्षा मंत्री जान हीली को नए वित्त मंत्री के रूप नामित किया है। जबकि बर्नहम ने पदभार संभालने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। उनके कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ट्रंप को रक्षा और पश्चिम एशिया के मामले में समर्थन का भरोसा दिया है। स्टार्मर के पद छोड़ने की घोषणा के बाद बर्नहम प्रबल दावेदार के रूप में उभरे थे। वह ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर रहे और पिछले महीने एक सीट के लिए कराए गए उपचुनाव को जीतकर संसद पहुंचे। 






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर