लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

जापान में कोरोना संक्रमण के 14000 से अधिक मामले
जापान में कोरोना संक्रमण के 14000 से अधिक मामले
टोक्यो 26 अप्रैल (वार्ता)    26 Apr 2020       Email   

टोक्यो 26 अप्रैल  जापान में कोरोना वायरस (कोविड 19) के मामलों की संख्या रविवार तक 14 हजार से अधिक हो गयी।

जापानी प्रसारक एनएचके ने यह आंकड़ा स्थानीय अधिकारियों की ओर से उपलब्ध कराये गये कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या के आधार पर जारी किया है। इनमें उन दो जहाजों पर सवार चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं जो पिछले महीने से जापान के पश्चिमी नागासाकी प्रांत के तट पर लंगर डाले हुए हैं। डायमंड प्रिंसेस जहाज के 712 और कोस्टा अटलांटा जहाज के करीब 150 चालकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

एनएचके के मुताबिक राजधानी टोक्यो में सर्वाधिक 3908 और इसके बाद ओसाका में 1475 कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। टोक्यो मे हालांकि पिछले दो सप्ताह से कोरोना वायरस के संक्रमण के नये मामले 100 से कम है।

जापान में कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक 374 लोगों की मौत हो चुकी है।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर