लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
एजेंसी    19 Feb 2026       Email   

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन 'गगनयान' की दिशा में इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
ड्रैग पैराशूट, या 'ड्रोग पैराशूट', चालक दल मॉड्यूल को नीचे उतरते समय स्थिर करने और उसकी गति को कम करने के लिए डिज़ाइन किये गये हैं। ये पैराशूट समुद्र में लैंडिंग से पहले अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में मदद करते हैं। इन्हें गगनयात्रियों को ले जाने वाले भारी और तेज गति से चलने वाले अंतरिक्ष कैप्सूल की रफ्तार धीमी करने के लिए तैनात किया जाएगा।
इन परीक्षणों के दौरान लोड की स्थितियों की जांच डीआरडीओ की रेल ट्रैक रॉकेट स्लेज डायनेमिक टेस्टिंग सुविधा का उपयोग करके की गयी। इस ट्रायल
में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, एरियल डिलीवर रिसर्च एडं डेवलपमेंट प्रतिष्ठान (एडीआरडीई) और टर्मिनल बैलेस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री (टीबीआरएल) के वैज्ञानिकों की टीमों ने हिस्सा लिया।
रक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह परीक्षण उच्च क्षमता वाले रिबन पैराशूट के डिजाइन और निर्माण में भारत की विशेषज्ञता को सिद्ध करता है।
उल्लेखनीय है कि आगरा स्थित एडीआरडीई, डीआरडीओ की एक प्रमुख प्रयोगशाला है, और यह सैन्य एवं अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के लिए पैराशूट और हेवी ड्रॉप सिस्टम विकसित करने में विशेषज्ञता रखती है।






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31