लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इयरप्स को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर चुना गया
इयरप्स को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर चुना गया
एजेंसी    20 Dec 2023       Email   

लंदन।  इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर मैरी इयरप्स को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2023 पुरस्कार से नवाजा गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 30 वर्षीय इयरप्स असाधारण खिलाड़ी है। इस वर्ष पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड की टीम की वह गोलकीपर थी और उन्हें टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर गोल्डन ग्लव से नवाजा गया था। वह पहले इंग्लैंड की यूरो 2022 जीत का हिस्सा थी।

वह बीबीसी पुरस्कार जीतने वाली लगातार दूसरी महिला फुटबॉलर हैं। इंग्लैंड के क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड दूसरे और विश्व हेप्टाथलॉन चैंपियन कैटरीना जॉनसन-थॉम्पसन तीसरे स्थान पर रहे। जॉकी फ्रेंकी डेटोरी, व्हीलचेयर टेनिस खिलाड़ी अल्फी हेवेट और गोल्फर रोरी मैकलरॉय को भी विशेषज्ञों के एक पैनल ने पुरस्कार के लिए शॉटलिस्ट किया था। विजेता का निर्णय सार्वजनिक मतदान से हुआ।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर