लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वायुसेना हारी, सीआइएसएफ की बड़ी जीत
वायुसेना हारी, सीआइएसएफ की बड़ी जीत
एजेंसी    16 Jan 2024       Email   

नयी दिल्ली , डीएसए प्रीमियर लीग में मंगलवार को अंबेडकर स्टेडियम में खेले गये मुकाबलों में अहबाब एफसी ने भारतीय वायुसेना को 2-1 से और सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स ने रेंजर्स स्पोर्ट्स क्लब को 4-0 से परास्त किया।

पवन प्रताप सिंह और शहजाद खान, भोला सिंह और मोहम्मद नौमान ने सीआईएसएफ के गोल जमाए। रेंजर्स ने थोड़ा संघर्ष किया लेकिन गोलकीपर गोपाल सिंह के आत्मघाती फैसले भारी पड़े।

अंक तालिका में नीचे के पायदान से बचने के लिए संघर्ष कर रहे अहबाब क्लब ने वायुसेना की कमजोरी का भरपूर फायदा उठाया और पहले हाफ में दो गोलों की बढ़त बना ली। कालीचरण और लालछहिमा ने अहबाब के लिए गोल जमाए। वायुसेना ने जैसे तैसे जिनीश के गोल से बढ़त कम की। इस हार के साथ वायुसेना खिताबी दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। वायुसेना के खिलाड़ियों का लगातार गिरता प्रदर्शन टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय अवश्य होगा।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर