लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारतीय महिला टीम दूसरे पेनल्टी शूटआउट में हारी
भारतीय महिला टीम दूसरे पेनल्टी शूटआउट में हारी
एजेंसी    19 Jan 2024       Email   

रांची।  भारतीय महिला टीम को गुरुवार को जर्मनी के खिलाफ खेले रोमांचक मुकाबले में 2-2 से बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट में 3-4 से हार का सामना करना पड़ा है। आज यहां खेले गये मुकाबले में दीपिका ने 15वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई लेकिन चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट ने 27वें, 57वें मिनट में गोल दागकर जर्मनी आगे कर दिया। हालाँकि, इशिका चौधरी ने 59वें मिनट में गोल दागकर स्कोर दो-दो बराबरी कर दिया

इससे पहले दोनों टीमे निर्धारित 60 मिनट में एक-एक की बराबरी पर रही। इसके बाद दिये गये अतिरिक्त समय में भी स्कोर दो-दो से ड्रॉ रहा। उसके बाद शुरु हुए पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमों ने 3-3 गोल दागे। उसके बाद एक और शूटआउट कराया गया जिसमें जर्मनी की टीम ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया।

इसी के साथ ही जर्मनी ने 12वीं बार ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया। हालांकि भारतीय टीम के पास ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करने के लिए एक और मौका बचा है। कांस्य पदक के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम जापान से मुकाबला करेगी।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप