लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

‘वन रैंक वन पेंशन’ योजना लागू करे सरकार: कांग्रेस
‘वन रैंक वन पेंशन’ योजना लागू करे सरकार: कांग्रेस
एजेंसी    29 Feb 2024       Email   

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद, देश प्रेम और सैन्य प्रेम को दिखावा करार देते हुए कहा है कि वह अपने पूंजीपति मित्रों के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं लेकिन सैनिकों के लिए उनके हाथ बंध जाते हैं और वह देश की सभी सैन्य संस्थाओं को बर्बाद कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन कर्नल रोहित चौधरी ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सैनिकों के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन’ योजना लागू होनी चाहिए और पहले से दी जा रही उनकी कोई भी सुविधा बंद नहीं होनी चाहिए।

कर्नल चौधरी ने प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा, "श्री मोदी का झूठा राष्ट्रवाद, झूठा देशप्रेम और झूठा सैन्य प्रेम देश के सैनिकों तथा उनके परिवारों को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा, "भारतीय सेनाएं विश्व की बेहतरीन सेनाओं में से एक हैं लेकिन फ़ौज के संस्थानों को बर्बाद किया जा रहा है। हमारी एक ही मांग है- वन रैंक, वन पेंशन। जिसे संप्रग सरकार ने संसद के दोनों सदनों में पारित करवाया था लेकिन मोदी सरकार में इसे मजाक बना दिया गया है। श्री मोदी देश से झूठ बोलना बंद करें। उनकी सरकार ने अपने पूंजीपति साथियों का 14 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज माफ कर दिया है लेकिन उनके पास सेना को देने के लिए पैसे नहीं हैं।

कर्नल चौधरी ने कहा, "मोदी सरकार ने डिसेबिलिटी पेंशन को ख़त्म कर इसे 'इम्पेयरमेंट रिलीफ' का नाम दे दिया। पहले किसी सैनिक को डिसेबिलिटी पेंशन मिलती थी तो उसके देहांत के बाद परिवार को पेंशन मिलती थी, जो कि इनकम टैक्स के दायरे से भी बाहर थी। लेकिन अब सैनिक के देहांत के बाद पेंशन में कटौती कर दी जाएगी। हमें मोदी जी के राष्ट्रवाद और सैन्य प्रेम पर शर्म आती है।"






Comments

अन्य खबरें

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास