लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बांग्लादेश टीम में वापसी कर सकते हैं तमीम इकबाल
बांग्लादेश टीम में वापसी कर सकते हैं तमीम इकबाल
एजेंसी    02 Mar 2024       Email   

ढाका।  बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने राष्ट्रीय टीम में वापसी के संकेत दिये हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) जीतने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा “ अगर उन्हें बांग्लादेश के लिए फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना है तो उनकी वापसी की परिस्थितियां सही होनी चाहिए। तमीम ने कहा, “ मैं एक बात स्पष्ट रूप से कहना चाहूंगा। मेरी वापसी के लिए बहुत सी चीजें सही होनी चाहिए अन्यथा मेरे लिए वापस आकर खेलने का कोई मतलब नहीं है।

पिछले साल जुलाई में तमीम ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 की शुरुआत से कुछ महीने पहले अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने अपना फैसला पलट दिया था। विश्व कप से पहले, तमीम ने चयन के लिए अनुपलब्ध होने के कारण खुद को बाहर कर लिया और टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया। आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने आखिरी बार बांग्लादेश के लिए सितंबर 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे प्रारूप में प्रदर्शन किया था।

तमीम ने कहा “ मैं अपने करियर के उस पड़ाव पर हूं जहां मुझे शायद अगले दो साल तक खेलना होगा। इसलिए मुझे उन्हें ऐसी बातें बतानी होंगी और चूंकि मेरी उनसे अंतिम बातचीत नहीं हुई है, इसलिए मेरे लिए टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। उन्होने कहा “ मैंने अभी तक उनसे (नए मुख्य चयनकर्ता) बात नहीं की है। मैं जलाल भाई (जलाल यूनुस) के साथ बातचीत कर रहा था। मैं बात करने के लिए उपलब्ध था, लेकिन दुर्भाग्यवश, हमें मौका नहीं मिला। मैं कल सुबह विदेश यात्रा पर जाऊंगा। मेरे लौटने के बाद, हम बैठेंगे।

तमीम फ्रेंचाइजी लीग बीपीएल में फॉर्च्यून बरिशाल की कप्तानी करते हैं, जहां उन्होंने टीम को खिताब दिलाया और सबसे ज्यादा 492 रनों का योगदान दिया। 2022 में टी20 से सन्यासस की घोषणा करने वाले मुश्फिकुर रहीम भी उसी टीम के लिए खेलते हैं। तमीम का मानना ​​है कि अगर मुश्फिकुर संन्यास से वापस आते हैं, तो जून में होने वाले टी20 विश्व कप से बांग्लादेश की टीम को फायदा होगा।

उन्होने कहा “ ऐसे कई महान क्रिकेटरों के उदाहरण हैं, जिन्होंने संन्यास से वापस आने के बाद क्रिकेट खेला और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, अगर वह (मुश्फिकुर) वापसी करने का फैसला करते हैं, तो इससे बांग्लादेश को फायदा होगा और उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।”






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन