लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

खालसा स्थापना दिवस पर 192 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना
खालसा स्थापना दिवस पर 192 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना
एजेंसी    12 Apr 2024       Email   

नयी दिल्ली।  खालसा स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का 192 तीर्थयात्रियों का एक जत्था शुक्रवार को पाकिस्तान के गुरुधामों के दर्शनों के लिए रवाना हुआ। समिति अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने यहां बताया कि 192 तीर्थयात्रियों का यह जत्था दिल्ली से पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ है, जो कल पाकिस्तान में प्रवेश करेगा तथा खालसा स्थापना दिवस और बैसाखी से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद जत्था वापस लौट आएगा।

उन्होंने कहा कि इस जत्थे को गुरुद्वारा ननकाना साहिब, पंजा साहिब, डेहरा साहिब और करतारपुर साहिब जाने की मंजूरी मिल गई है और यह दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार दलजीत सिंह सरना और सरदार रमिंदर सिंह स्वीटा की अगुवाई में रवाना हुआ है। दोनों नेताओं ने कहा कि खालसा स्थापना दिवस के अलावा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व सहित अन्य अन्य पवित्र दिवसों पर सिख तीर्थयात्रियों का एक जत्था पाकिस्तान जाता है और गुरुधामों के दर्शन करने के बाद वापस लौटता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में और भी जत्थों को सिख तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत