लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लेबनान में इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह सदस्य की मौत
लेबनान में इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह सदस्य की मौत
एजेंसी    02 Jul 2024       Email   

बेरूत।  दक्षिणी लेबनान के एतारौन गांव में इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह का एक सदस्य मारा गया। लेबनान के सैन्य सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि एक इजरायली युद्धक विमान ने ऐटारोन के केंद्र में एक घर पर दो मिसाइलें दागीं, जिसमें हिजबुल्लाह का एक सदस्य मारा गया। उन्होंने बताया कि इजरायल ने दिन के दौरान लेबनान के पांच कस्बों और गांवों पर सात हवाई हमले किए और दक्षिणी लेबनान के दस सीमावर्ती कस्बों और गांवों पर 45 गोले दागे। वहीं हिज़्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसने अल-समाका, डोवेव और रामोत नफ़्ताली सहित कई इजरायली साइटों पर हमला किया।

उल्लेखनीय है कि आठ अक्टूबर, 2023 को लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव बढ़ गया, जिसके एक दिन पहले इजरायल पर हमास के हमले के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हिज़्बुल्लाह द्वारा इजरायल की ओर रॉकेट दागे गए थे। बाद में, इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दक्षिणपूर्वी लेबनान की ओर भारी तोपखाने से गोलीबारी की। लेबनानी सुरक्षा और चिकित्सा रिपोर्टों के अनुसार, सीमा पर इजरायली बलों के साथ टकराव शुरू होने के बाद से, लेबनानी सशस्त्र समूह के 357 सदस्य मारे गए हैं।






Comments

अन्य खबरें

अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले

लखनऊ .... यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर,

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम