लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इजरायल में वेस्ट नाइल बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई
इजरायल में वेस्ट नाइल बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई
एजेंसी    06 Jul 2024       Email   

यरूशलम।  इजरायल में वेस्ट नाइल बुखार से एक और व्यक्ति की मौत होने से इस प्रकोप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को वायरस से संक्रमण के 61 नए मामलों की भी जानकारी दी , जिससे मई की शुरुआत से देश में पाए गए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 236 हो गई। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यह 2000 के बाद से वेस्ट नाइल बुखार के मामलों की सबसे अधिक वार्षिक संख्या है। उस दौरान इजरायल में वायरस से संक्रमण के 400 से अधिक मामलों का निदान किया गया था।

इस बीच, इजरायल के पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने मध्य शेफ़ेला क्षेत्र में कई स्थानों पर वेस्ट नाइल वायरस से संक्रमित मच्छरों का पता लगाने की घोषणा की। मंत्रालय ने कहा कि उसने स्थानीय अधिकारियों को इस समस्या से निपटने के लिये निगरानी एवं उन्मूलन कार्यों का विस्तार करने का निर्देश दिया है और लोगों को आसपास पानी एकत्र नहीं करने का आह्वान किया है।






Comments

अन्य खबरें

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय