लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ब्रिटेन में जारी अशांति गृहयुद्ध में बदल सकती है: मस्क
ब्रिटेन में जारी अशांति गृहयुद्ध में बदल सकती है: मस्क
एजेंसी    04 Aug 2024       Email   

वाशिंगटन।  अमेरिका के अरबपति उद्यमी एलन मस्क का मानना ​​है कि ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर व्याप्त अशांति गृहयुद्ध में बदल सकती है। ब्रिटेन के साउथपोर्ट में चाकू हमले के बाद ब्रिटेन के कई शहरों में शनिवार को अवैध प्रवासियों की आमद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। हमले में तीन बच्चे मारे गए थे। ‘टाइम्स’ अखबार ने बताया कि सप्ताहांत में कम से कम 35 विरोध प्रदर्शनों की आशंका थी। मस्क ने ‘एक्स’ पर ब्रिटिश शहरों में विरोध प्रदर्शनों के एक वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा, “गृहयुद्ध को टाला नहीं जा सकता। गौरतलब है कि साउथपोर्ट में 29 जुलाई को बच्चों के डांस क्लब पर चाकू से किए गए हमले में तीन लड़कियों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकू मारने वाले के शरणार्थी होने की अपुष्ट खबरों के बीच बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और पुलिस के साथ झड़पें हुईं।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर