लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मतदाता उनके और ट्रंप के बीच एक और डिबेट के हकदार हैं: हैरिस
मतदाता उनके और ट्रंप के बीच एक और डिबेट के हकदार हैं: हैरिस
एजेंसी    13 Sep 2024       Email   

वाशिंगटन।  अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि उनका मानना ​​है कि मतदाता उनके और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक और बहस (डिबेट) के हकदार हैं। सुश्री हैरिस ने गुरुवार को चार्लोट में एक अभियान रैली के दौरान कहा, “मेरा मानना ​​है कि मतदाताओं के प्रति हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक और डिबेट में शामिल हों।

इससे पहले, श्री ट्रंप ने कहा कि वह सुश्री हैरिस के खिलाफ किसी और डिबेट में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने दावा किया कि सर्वेक्षणों से साफ पता चलता है कि उन्होंने सुश्री हैरिस के खिलाफ बहस जीत ली है और उपराष्ट्रपति की तुलना हारने के बाद दोबारा मुकाबला करने की मांग करने वाले योद्धा से की। ज्ञातव्य है कि श्री ट्रंप और सुश्री हैरिस 10 सितंबर को एबीसी न्यूज द्वारा प्रसारित अपनी पहली डिबेट में भिड़ गये थे। डिबेट देखने वालों के सीएनएन सर्वेक्षण में पाया गया कि 63 फीसदी लोगों का मानना ​​था कि सुश्री हैरिस ने श्री ट्रंप से बेहतर प्रदर्शन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर को होगा।






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी