लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के साथ होने वाले पहले टेस्ट की टीम में नोमान अली को दी जगह
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के साथ होने वाले पहले टेस्ट की टीम में नोमान अली को दी जगह
एजेंसी    25 Sep 2024       Email   

कराची।  पाकिस्तान ने सात अक्टूबर से मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला के पहले मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के स्पिनर नोमान अली को शामिल किया है। 37 वर्षीय अली चोटिल तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद की जगह लेंगे। अली ने पाकिस्तान के लिए खेले 15 टेस्ट मैचों में 33.53 की औसत से 47 विकेट लिए हैं। उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ 70 रन देकर सात विकेट है।

पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा, “घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के कारण, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हमारे खिलाड़ियों को कुछ जरूरी आराम देना समझदारी है। उन्होंने कहा, “हम यहां पाकिस्तान में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम अपने समर्थकों के सामने खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

इंग्लैंड के साथ होने वाले पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है:- शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, मीर हमजा, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, नोमान अली, सैम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद और शाहीन शाह अफरीदी।







Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर