लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अनन्या पांडेय की फिल्म सीटीआरएल का ट्रेलर रिलीज
अनन्या पांडेय की फिल्म सीटीआरएल का ट्रेलर रिलीज
एजेंसी    25 Sep 2024       Email   

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडेय की आने वाली फिल्म सीटीआरएल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अनन्या पांडे ,फिल्म सीटीआरएल की झकझोर देने वाली कहानी में एक ऐसी लड़की के किरदार में नजर आएंगी, जो सुलझी हुई है, तो उसमें कुछ उलझन भी है। इस फिल्म में उनके साथ विहान सामत भी लीड रोल में हैं, जो उनके ब्वॉयफ्रेंड बने हैं। ट्रेलर की शुरुआत में स्क्रीन पर सीटीआरएल एप को टाइप करते दिखाया गया है। इसके साथ निर्देश दिए गए हैं, 'अपने जीवन को कंट्रोल करें, अकाउंट बनाएं'। अनन्या पांडे इस एप पर जाती हैं तो एआई पूछता है, 'क्या आप जानता हैं कि मैं आपकी सेवा में क्या कुछ कर सकता हूं?' अनन्या पांडे अपनी जिंदगी के किसी बुरे दौर में हैं और रोते हुए कहती हैं, 'मेरे जीवन का कंट्रोल ले लो'। इसके बाद अनन्या की एआई वर्जन नेला एकदम हंसते-मुस्कुराते और नाचते हुए हाजिर होती है। इसके बाद जो होता है, काफी दिलचस्प और हैरान करने वाला है। नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी गई है। इसके साथ लिखा है, 'अपने जीवन को कंट्रोल करिए'। निखिल द्विवेदी और आर्य मेनोन द्वारा निर्मित तथा विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा लिखित एवं निर्देशित फिल्म सीटीआरएल 04 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर