लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ईपीएफओ में घटे नए अंशधारक
ईपीएफओ में घटे नए अंशधारक
एजेंसी    25 Sep 2024       Email   

नयी दिल्ली।  मौजूदा वर्ष के जुलाई में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन और राष्ट्रीय पेंशन योजना में अंशधारकों की संख्या घटी जबकि कर्मचारी राज्य बीमा निगम में बढोतरी हुयी है। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी रिपोर्ट “भारत में पेरोल रिपोर्टिंग: एक रोजगार परिप्रेक्ष्य – जुलाई, 2024” में कहा गया कि राष्ट्रीय पेंशन योजना में जुलाई 2024 के दौरान एनपीएस के अंतर्गत नए योगदानकर्ता ग्राहकों की कुल संख्या 62 हजार 880 है, जो जून 2024 के दौरान 64 हजार 799 थी। इसी माह के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि योजना में नए अंशधारकों की कुल संख्या 10 लाख 52 हजार 143 रही है जो जून 2024 के महीने के दौरान 10 लाख 56 हजार 867 थी। आंकड़ों के अनुसार कर्मचारी राज्य बीमा योजना में जुलाई 2024 में ईएसआई योजना के तहत नए पंजीकृत कर्मचारी और अंशदान देने वाले कर्मचारियों की संख्या 16 लाख 61 हजार 836 रही है जो इससे पिछले जून में16 लाख 33 हजार 848 थी।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप