लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

डूसू चुनाव में हिंसा फैलाने की कोशिश सफल नहीं होने देंगे : एनएसयूआई
डूसू चुनाव में हिंसा फैलाने की कोशिश सफल नहीं होने देंगे : एनएसयूआई
एजेंसी    25 Sep 2024       Email   

नयी दिल्ली।  कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का प्रयास दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव -डूसू में हिंसा फैलाने की कोशिश है जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि पांडे ने कहा कि मिरांडा हाउस में उनके संगठन के उम्मीदवारों को प्रचार करने से रोकने और हिंसा फैलाने का प्रयास किया गया है। उनका कहना था कि इस तरह की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देंगे और इस रणनीति का दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र चुनाव में कड़ा जवाब देंगे।

उन्होंने कहा, “हमने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि एनएसयूआई प्रत्येक सेमेस्टर में 12 दिनों के मेन्स्ट्रुअल लीव की व्यवस्था कराने के साथ ही परिसर में छात्राओं के लिए सुरक्षित तथा संरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि छात्र कल्याण और महिला छात्रों की सुरक्षा उनके संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नफरत भरे हर एजेंडे को खारिज किया जाएगा।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा