लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ठोस परिणामों पर ध्यान दें विज्ञानी:धनखड़
ठोस परिणामों पर ध्यान दें विज्ञानी:धनखड़
एजेंसी    26 Sep 2024       Email   

नयी दिल्ली ... उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कॉरपोरेट्स से अनुसंधान एवं विकास में निवेश करने का आह्वान करते हुए गुरुवार को कहा कि केवल वित्तीय संसाधनों की प्रतिबद्धता पर्याप्त नहीं है और किसी भी अनुसंधान का महत्व ठोस परिणामों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

श्री धनखड़ ने यहां 83वें सीएसआईआर स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए करते हुए कहा कि अनुसंधान और विकास “ सॉफ्ट डिप्लोमेसी” और राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि केवल वित्तीय संसाधनों पर गर्व नहीं किया जा सकता। अनुसंधान और विकास में निवेश को ठोस परिणामों से जोड़ा जाना चाहिए।श्री धनखड़ ने कहा, “ अनुसंधान एवं विकास में योगदान पर्याप्त होना चाहिए। परिणाम पर्याप्त होना चाहिए। दिखावटी या सतही नहीं।” उप राष्ट्रपति ने कहा कि अनुसंधान और विकास में निवेश स्थायी है। अनुसंधान और विकास इन दिनों सुरक्षा से इतना जुड़ गया है। यह निवेश राष्ट्र के लिए है। निवेश विकास और स्थिरता के लिए है।

श्री धनखड़ ने कॉरपोरेट जगत से अनुसंधान एवं विकास में और अधिक निवेश करने का आह्वान करते हुए कहा कि ऑटोमोबाइल और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भारतीय कंपनियां महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। देश के आकार, इसकी क्षमता, इसकी स्थिति और विकास की गति को देखते हुए कॉरपोरेट जगत को अनुसंधान और विकास में आगे आने की जरूरत है।






Comments

अन्य खबरें

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय