लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

छोटी जोत की चुनौती से निपटने का प्रयास
छोटी जोत की चुनौती से निपटने का प्रयास
एजेंसी    28 Sep 2024       Email   

नयी दिल्ली।  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में सचिव देवेश चतुर्वेदी ने कहा है कि सरकार दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भरता हासिल करने, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने‌ और छोटे आकार की जोत की चुनौती से निपटने के लिए नीतियां लागू कर रही है। डॉ. चतुर्वेदी ने शुक्रवार देर शाम यहां विश्व बैंक के दक्षिण एशियाई क्षेत्र के उपाध्यक्ष मार्टिन रेजर के साथ बैठक की। बैठक का एजेंडा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की प्राथमिकताओं पर चर्चा करना तथा मृदा स्वास्थ्य, जलवायु अनुकूल कृषि और कार्बन बाजारों तक पहुंच तथा डिजिटल कृषि सहित मौजूदा मुद्दों पर सहयोग को गहरा करना था।

बैठक में केंद्रीय सचिव ने कहा कि सरकार किसानों की सेवाओं में सुधार लाने तथा बड़े पैमाने पर व्यवहार परिवर्तन लाने के लिए नीतियों को लागू करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल को कृषि क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। बैठक के दौरान, छोटे और सीमांत किसानों को कार्बन क्रेडिट का लाभ सुनिश्चित करने के तरीकों, खेतों के आकार में कमी की चुनौतियों, किसान उत्पादक संगठन तक पूंजी की पहुंच, आदान के सतत उपयोग के लिए बड़े पैमाने पर व्यवहार परिवर्तन के लिए डिजिटल और मृदा स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का लाभ उठाने, किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों तथा जलवायु अनुकूल और लचीली कृषि को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नीतियां तैयार करने पर चर्चा की गई।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप