लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लाेगों से सिर्फ ‘मेक इन इंडिया’ उत्पाद खरीदने की मोदी की अपील
लाेगों से सिर्फ ‘मेक इन इंडिया’ उत्पाद खरीदने की मोदी की अपील
एजेंसी    29 Sep 2024       Email   

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख करते हुये फिर से देशवासियों से सिर्फ मेक इन इंडिया उत्पाद खरीदने की रविवार को अपील की।

श्री मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 114वीं कड़ी में यह अपील करते हुये कहा,“ इस महीने एक और महत्वपूर्ण अभियान ‘मेक इन इंडिया’ को 10 साल पूरे हुए हैं। इस अभियान की सफलता में, देश के बड़े उद्योगों से लेकर छोटे दुकानदारों तक का योगदान शामिल है। गरीब, मध्यम वर्ग और एमएसएमई को इस अभियान से बहुत फायदा मिल रहा है। इस अभियान ने हर वर्ग के लोगों को अपना कौशल सामने लाने का अवसर दिया है। आज, भारत विनिर्माण का पावरहाउस बना है और देश की युवा-शक्ति की वजह से दुनिया-भर की नजरें हम पर हैं।”

श्री मोदी ने कहा,“ त्योहारों के इस मौसम में आप फिर से अपना पुराना संकल्प भी जरूर दोहराइए। कुछ भी खरीदेंगे, वो, ‘मेक इन इंडिया ’, ही होना चाहिए, कुछ भी उपहार देंगे, वो भी, ‘मेक इन इंडिया ’ ही होना चाहिए। सिर्फ मिट्टी के दीये खरीदना ही वोलक फॉर लोकल नहीं है। आपको, अपने क्षेत्र में बने स्थानीय उत्पादों को ज्यादा-से-ज्यादा बढ़ावा देना चाहिये। ऐसा कोई भी उत्पाद जिसे बनाने में भारत के किसी कारीगर का पसीना लगा है, जो भारत की मिट्टी में बना है, वो हमारा गर्व है - हमें इसी गौरव पर हमेशा, चार चाँद लगाने हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, विमानन, इलेक्ट्रानिक्स, रक्षा हर क्षेत्र में देश का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का लगातार बढ़ना भी ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता की गाथा कह रहा है। उन्होंने कहा, “अब हम मुख्य रूप से दो चीजों पर फोकस कर रहे हैं। पहली है गुणवत्ता यानि, हमारे देश में बनी चीजें वैश्विक मानकों की हों। दूसरी है ‘वोकल फॉर लोकल यानी, स्थानीय चीजों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिले। ‘मन की बात’ में हमने माय प्रोडक्ट माय प्राइड की भी चर्चा की है। स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने से देश के लोगों को फायदा होता है।”

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के भंडारा जिले में टेक्सटाइल की एक पुरानी परंपरा है – ‘भंडारा टसर सिल्क हैंडलूम’। टसर सिल्क अपने डिजाइन, रंग और मजबूती के लिए जानी जाती है। भंडारा के कुछ हिस्सों में 50 से भी अधिक ‘स्व सहायता समूह इसे संरक्षित करने के काम में जुटे हैं। इनमें महिलाओं की बहुत बड़ी भागीदारी है। यह सिल्क तेजी से लोकप्रिय हो रही है और स्थानीय समुदायों को सशक्त बना रही है और यही तो मेक इन इंडिया की ‘आत्मा’ है।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत