लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सुप्रीम कोर्ट ने आतिशी, केजरीवाल को दी राहत
सुप्रीम कोर्ट ने आतिशी, केजरीवाल को दी राहत
एजेंसी    30 Sep 2024       Email   

नयी दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि के एक मामले में शुरू की गई कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगाकर उन्हें राहत दी। न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति एस वी एन भट्टी की पीठ ने आम आदमी पार्टी (आप) के दोनों नेताओं की ओर से कुछ समुदायों के 30 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कथित तौर पर हटाए जाने पर उनकी टिप्पणी संबंधी एक मामले में राहत वाला यह आदेश पारित किया।

पीठ ने दलीलें सुनने के बाद आप नेताओं को अंतरिम राहत प्रदान की और भाजपा नेता राजीव बब्बर से जवाब मांगा। श्री बब्बर ने आप नेताओं की ओर से दिसंबर 2018 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों पर यहां की एक अदालत में आप नेताओं के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ए एम सिंघवी ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। आप नेताओं के भाषण राजनीतिक चर्चा के दौरान दिया गया था। शिकायतकर्ता का नाम तक नहीं लिया गया। पीठ ने हालांकि कहा कि बयान में गंभीरता नहीं थी। शिकायत में आप के पूर्व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता और आप नेता मनोज कुमार को भी आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता उच्च न्यायालय के आदेश से व्यथित हैं, जिसमें पाया गया कि आरोप प्रथम दृष्टया भाजपा को बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए मानहानि करने वाले थे। उच्च न्यायालय ने तब श्रीमती आतिशी, श्री केजरीवाल और दो अन्य श्री गुप्ता और पार्टी नेता मनोज कुमार की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें 2019 से ट्रायल अदालत के समक्ष लंबित मानहानि की कार्यवाही को चुनौती दी गई थी।






Comments

अन्य खबरें

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान