लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लेबनान पर इजरायल के हवाई हमलों से व्यापक विनाश हुआ : नासा
लेबनान पर इजरायल के हवाई हमलों से व्यापक विनाश हुआ : नासा
एजेंसी    30 Sep 2024       Email   

बेरूत।  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के विजिबल इन्फ्रारेड इमेजिंग रेडियोमीटर सूट (वीआईआईआरएस) ने लेबनान में इजरायल के हालिया बमबारी अभियान से हुए विनाश की सीमा का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार नासा के सक्रिय मैप से उपग्रह डेटा ने दक्षिणी लेबनान में कई हीट सिग्नेचर का पता लगाया है जिससे इस क्षेत्र पर काफी प्रभाव पड़ने वाले तीव्र हवाई हमलों की पुष्टि होती है। इजरायल ने लेबनान में अपने सैन्य अभियानों को बढ़ा दिया जिसके परिणामस्वरूप हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की लक्षित हत्या हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने सप्ताहांत में हुए हवाई हमलों की पुष्टि की जिसका असर राजधानी बेरूत पर भी पड़ा जहां नसरल्लाह के साथ कई वरिष्ठ कमांडर मारे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की कि हिजबुल्लाह के सैन्य ढांचे को नष्ट करने के उद्देश्य से एक सप्ताह तक हवाई बमबारी के बाद इजरायल ने नसरल्लाह के साथ 'अपना हिसाब चुकता' कर लिया है।

रिपोर्टो में कहा गया है कि आईडीएफ ने अपने हमलों को दक्षिणी लेबनान पर केंद्रित किया है जहां उसका मानना ​​है कि हिजबुल्लाह की सैन्य क्षमताएं सबसे अधिक हैं, साथ ही ईरान से हथियारों की खेप को बाधित करने के लिए लेबनान-सीरिया सीमा पर आपूर्ति मार्गों को भी निशाना बनाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नागरिकों को खाली करने के लिए इजरायल की चेतावनियों के बावजूद कई हवाई हमले शहरी बस्तियों पर किए गए हैं जिसके परिणामस्वरूप काफी लोग हताहत हुए हैं। बमबारी में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं जो लेबनान के गृहयुद्ध के बाद सबसे घातक वृद्धि है।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर