लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लकड़बग्घे के हमले से दो लोग घायल लकड़बग्घे को ग्रामीणों ने मार डाला
लकड़बग्घे के हमले से दो लोग घायल लकड़बग्घे को ग्रामीणों ने मार डाला
Daily News Network    01 Oct 2024       Email   

मिर्ज़ापुर। इन दिनों क्षेत्र के रैपुरिया गांव में लकड़बग्घे की दहशत बनी हुयी थी।वही खूंखार लकड़बग्घा के हमले में दो लोग घायल हो गए। रैपुरिया का रहने वाला मनीष पिता गजानंद सोनकर (20) सुबह पांच बजे शौच के लिए बगीचे की तरफ जा रहा था, तभी उस पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। युवक के हाथ पर गंभीर घाव आ गए। मनीष के चीखने पर उसकी मां और पिता लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर दौड़ पड़े तो लकड़बग्घा मां गीता पर हमला कर दिया हमले से गीता के पैर में गंभीर घाव हुए हैं। तभी बगीचे में से ग्रामीणों को आवा सुनाई दी तो मौके पर ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर बगीचे में लकड़बग्घे को घेर कर पीट पीटकर मौत के घाट उतर दिया। ग्रामीण कई दिनों से लकड़बग्घे के आतंक से भयभीत थे लकड़बग्घे की मौत की सुचना पर स्थानीय पुलिस वन विभाग की टीम पंहुच गयी मृतक लकड़बग्घे का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र उपचार के लिये भेजा गया।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा