लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

जम्मू-कश्मीर चुनाव: मोदी ने युवाओं, महिलाओं से किया बढ़-चढ़कर मतदान करने का आग्रह
जम्मू-कश्मीर चुनाव: मोदी ने युवाओं, महिलाओं से किया बढ़-चढ़कर मतदान करने का आग्रह
एजेंसी    01 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करने का आग्रह किया। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सात जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में आज तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चलेगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में तीसरे और आखिरी दौर का मतदान है। मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूँ कि वे मतदान करने के लिए आगे आएं और लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए अपना वोट डालें।

श्री मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों के साथ-साथ, सशक्त महिलाएं भी बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लेंगी। केन्द्र शासित प्रदेश के जिन सात जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें कश्मीर संभाग में बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा तथा जम्मू संभाग में जम्मू, उधमपुर, कठुआ और सांबा जिले शामिल हैं। तीसरे चरण के मतदान के लिए 39 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं जो अपने पसंदीदा 415 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे। प्रदेश में आज मतदाता चुनावी मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में कश्मीर संभाग से पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग, बशारत बुखारी, सज्जाद गनी लोन और नासिर असलम वानी और जम्मू संभाग में दविंदर सिंह राणा, चौधरी लाल सिंह और रमन भल्ला किस्मत का फैसला करेंगे।

जम्मू-कश्मीर की कुल 90 सीटों में से पहले दो चरणों 18 सितंबर और 25 सितंबर को क्रमश: 24 और 26 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गये है। पहले चरण में 61.38 और दूसरे चरण में 57.31 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव परिणाम 08 अक्टूबर को आयेंगे और चुनाव प्रक्रिया 10 अक्टूबर को संपन्न हो जायेगी।






Comments

अन्य खबरें

अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले

लखनऊ .... यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर,

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम