लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

गुरु अमर संयम सम्मान समारोह बुधवार को बेंगलुरु में
गुरु अमर संयम सम्मान समारोह बुधवार को बेंगलुरु में
एजेंसी    04 Nov 2024       Email   

नयी दिल्ली ... श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ बुधवार (ज्ञान पंचमी) को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयाेजन बेंगलुरु में करेगा।

संघ अध्यक्ष प्रकाश चाणोदिया ने सोमवार को यहां बताया कि उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भगवान महावीर चिकित्सालय, बेंगलुरु को “गुरु अमर स्वास्थ्य सेवा सम्मान” से प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर उपप्रवर्तक पंकजमुनि और अमर-शिष्य डॉ. वरुणमुनि भी उपस्थित रहेंगे।

श्री चाणोदिया ने बताया कि व्यक्तिगत श्रेणी में श्री महेन्द्र जैन (नरेला मंडी, दिल्ली) को “भक्त शिरोमणि”, श्री रामनिवास जैन (रोहिणी, दिल्ली) को “श्रावकरत्न”, श्री गिरधारीलाल जैन (लुधियाना) को “मानवसेवा”, डॉ. दिलीप धींग (चेन्नई) को “श्रुतसेवा”, श्री विनोद जैन और सुरेखा प्रकाशचंद कटारिया को “साहित्य सेवा”, श्री किशनलाल खाबिया (चेन्नई) और डॉ. अजयकुमार जैन बीके (मैसूर) को “जीवदया”, श्री प्रकाशचंद रातड़िया मूथा (केजीएफ) को “सामायिक स्वाध्याय”, डॉ. अशोक चंपालाल बोरा (पूना) को “आरोग्य सेवा”, शुभम जैन को “प्रचार-प्रसार” और डॉ. दीपसागर सोनी (पदमपुरा) को “स्वास्थ्य सेवा पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा।

प्रवर्तक अमरमुनि के संयम अमृत वर्ष के उपलक्ष्य में ये राष्ट्रीय सम्मान अखिल भारतीय गुरु अमर संयम अमृत वर्ष महोत्सव समिति प्रदान करेगी।

महामंत्री नेमीचंद दलाल ने बताया कि कर्नाटक जैन स्वाध्याय संघ के स्वाध्यायियों एवं पाठशाला के अध्यापक-अध्यापिकाओं का सम्मान किया जाएगा। उपाध्यक्ष रोशनलाल नाहर ने बताया कि शास्त्रीय भाषा प्राकृत के पाठ कंठस्थ करने वाले बालक-बालिकाओं को “रजत पदक” से सम्मान किया जाएगा। सहमंत्री राकेश दलाल के अनुसार समारोह में ज्ञान पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती मंत्र जप साधना अनुष्ठान भी होगा।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत