लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

निक ने चीकू और बंटी के साथ मिलकर दिल्‍ली में बच्‍चों की कल्‍पनाओं को दी नई उड़ान!
निक ने चीकू और बंटी के साथ मिलकर दिल्‍ली में बच्‍चों की कल्‍पनाओं को दी नई उड़ान!
एजेंसी    12 Nov 2024       Email   

नई दिल्ली....निक इंडिया ने रामाकृष्‍णा सेकंडरी स्‍कूल के साथ भागीदारी में हगीज़ द्वारा पावर्ड #हैप्पीकिडिंग कैम्‍पेन के तहत मजेदार गतिविधियों के माध्‍यम से बच्‍चों की असीम रचनात्‍मकता का जश्‍न मनाया।

बच्‍चों की सबसे जादुई बातों में से एक यह है कि उनकी कल्‍पनाएं सीमाओं से परे होती हैं और वे असीम संभावनाओं से भरी दुनिया बना सकते हैं। इस बालदिवस पर निक इंडिया वही जादू दिल्‍ली में लेकर आया और उसने बच्‍चों को प्रोत्‍साहित किया कि वे अपनी कल्‍पनाओं को पंख दें। इसमें उनका साथ देने के लिये उनके चहेते निकटून्‍स चीकू और बंटी भी थे। #हैप्पीकिडिंग कैम्‍पेन के तहत निक इंडिया ने बच्‍चों की असीम रचनात्‍मकता की सराहना की। उसने बच्‍चों के लिये पूरे दिन को मस्‍ती, हंसी और असीम अनुभवों से भरकर यादगार बना दिया!

इस आयोजन की शुरूआत रामा कृष्‍णा सेकंडरी स्‍कूल से हुई, जहाँ 1000 से ज्‍यादा विद्यार्थियों ने ऐसी गतिविधियों में भाग लिया कि उन्‍हें अपनी कल्‍पनाओं की शक्ति को जानने के लिये प्रोत्‍साहन मिला। इसकी शुरूआत मिल-जुलकर कहानी कहने के एक सेशन से हुई थी, जिसमें बच्‍चों ने सीधी-सी कहानी में अपने ही ट्विस्‍ट जोड़ दिये और वृत्‍तांत को आश्‍चर्यजनक बना दिया। कहानियों के आगे बढ़ने के साथ विद्यार्थियों ने एक अनूठी इमैजिनेशन वॉल पर अपने अनोखे आइडिया उकेर दिये। विद्यार्थियों ने चित्रों एवं शब्‍दों के माध्‍यम से अपने सबसे अनोखे आइडिया प्रदर्शित तथा अभिव्‍यक्‍त किये। इसमें उनकी रचनात्‍मकता और दृष्टिकोण जीवंत हो उठे, जो किसी भी तरह की आलोचना या मूल्‍यांकन से मुक्‍त थे। चीकू और बंटी के विद्यार्थियों ने दोस्‍तों जैसा व्‍यवहार किया और चुलबुली गतिविधियों तथा फोटो सेशंस की मस्‍ती में उनके साथ रम गये। इस तरह से उनका दिन ज्‍यादा यादगार हो गया।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा