लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आप’ने सुरक्षा गार्डों को हीटर वितरित करके विंटर एक्शन प्लान अभियान शुरू किया
आप’ने सुरक्षा गार्डों को हीटर वितरित करके विंटर एक्शन प्लान अभियान शुरू किया
एजेंसी    12 Nov 2024       Email   

नयी दिल्ली.... दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने को लेकर गंभीर आम आदमी पार्टी(आप)सरकार ने सुरक्षा गार्डों को इलेक्ट्रिक हीटर वितरित करने का अभियान शुरू किया है।

श्री राय ने आज यहाँ सचिवालय में विंटर एक्शन प्लान के तहत सुरक्षा गार्डों को बिजली के हीटर वितरित करके इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विभाग को आदेश दिया गया है कि वे भी अपने-अपने यहां रात्रि पाली में काम करने वालें गार्ड/कर्मचारियों को हीटर उपलब्ध करवाए। दिल्ली वालों के सहयोग और सरकार द्वारा उठाये गए कदम से दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए जितने भी अभियान चलाएं हैं उसमें सफलता मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चला रही है जिनमें धूल रोधी अभियान, बायो डीकम्पोज़र का छिड़काव, वृक्षारोपण अभियान, जागरूकता अभियान आदि। पूरे दिल्ली में सड़कों पर 200 मोबाइल एंटी स्मोग गन से पानी के छिड़काव का अभियान शुरू किया गया है। सर्दियों में खुले में आग जलाने से भी प्रदूषण बढ़ता है इसीलिए सरकार द्वारा छह नवंबर से एक महीने के लिए दिल्ली में एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू किया गया है।

श्री राय ने बताया कि इस साल अभी तक ए.क्यू.आई. इंडेक्स सिवियर कैटगरी में नहीं गया है। इसमें मुख्य तौर पर तीन फैक्टर रहे हैं जिसके कारण दिल्ली का ए.क्यू.आई. अभी भी गंभीर श्रेणी से बाहर बना हुआ है। पहला दिल्ली के अंदर सरकार द्वारा लगातार किये गये दीर्घकालिक प्रयास। दूसरा विंटर एक्शन प्लान के अंतर्गत कई तात्कालिक कदम उठाए गए जैसे धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अभियान , वाहन प्रदूषण को नियत्रित करने के लिए उठाए गए कदम , बायोमास वर्निग को रोकने के लिए अभियान आदि। इसके साथ-साथ पिछले सालों की तुलना में इस साल पराली जलने की घटनाओं कमी आई है। इसके साथ इस वर्ष पिछले साल की तुलना में तापमान में उतनी कमी नहीं आई है और हवा की गति भी बीच-बीच में बढ़ने के वजह से प्रदूषण का स्तर ख़तरनाक श्रेणी में नहीं पहुँचा है।






Comments

अन्य खबरें

विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा
विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा

मुंबई,... देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब डॉलर रह गया जो साढ़े छह महीने का निचला स्तर है। हालांकि स्वर्ण भंडार में वृद्धि दर्ज की गयी। विदेशी

गेहूं मजबूत; चीनी नरम; चावल में टिकाव; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़
गेहूं मजबूत; चीनी नरम; चावल में टिकाव; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली.... घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव अपरिवर्तित रहे। गेहूं के दाम बढ़ गये जबकि चीनी के फिसल गये। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के

आधुनिक भारत के वास्तुकार नेहरू को किया जा रहा है बदनाम : सोनिया
आधुनिक भारत के वास्तुकार नेहरू को किया जा रहा है बदनाम : सोनिया

नयी दिल्ली... कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का प्रमुख वास्तुकार बताते हुए कहा है कि उनका जीवन संसदीय लोकतंत्र में दृढ़ता से

रुपया पहली बार 90 प्रति डॉलर से नीचे
रुपया पहली बार 90 प्रति डॉलर से नीचे

मुंबई... कमजोर निवेश धारणा के कारण रुपये में बुधवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और यह 90.30 रुपये प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक गिर गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 43.50 पैसे गिरकर