लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 209 पर किया ढ़ेर
श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 209 पर किया ढ़ेर
एजेंसी    17 Nov 2024       Email   

पल्लेकेले।  महीश तीक्षण और जेफ्री वैंडरसे (तीन-तीन) विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को 209 के स्कोर पर ढ़ेर दिया। आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 31 के स्काेर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। टिम रॉबिंसन (चार) और हेनरी निकल्स (आठ) रन बनाकर आउट हुये। 16वें ओवर में जेफ्री वैंडरसे ने विल यंग (26) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। ऐसे संकट के समय मार्क चैपमैन ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 24वें ओवर में चरित असलंका ने ग्लेन फिलिप्स (15) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मिचेल हे ने चैपमैन के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रन जोड़े। 37वें ओवर में ए फर्नांडो ने मार्क चैपमैन (76) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद तो न्यूजीलैंड के बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर पवेलियन लौट गये। मिचेल हे ने (45) रनों की पारी खेली और 46वें ओवर में आउट होने वाले वह आखिरी बल्लेबाज थे। श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45.1 ओवर में 209 पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षण और जेफ्री वैंडरसे ने तीन-तीन विकेट लिये। असिता फर्नांडो को दो विकेट मिले। दुनित वेल्लालगे और चरित असलंका ने एक-एक बल्लेबाज काे आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर