लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राहुल ने किया अभ्यास, गिल रहे दूर
राहुल ने किया अभ्यास, गिल रहे दूर
एजेंसी    17 Nov 2024       Email   

पर्थ।  टेस्ट मैच सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम के चोटिल हुए बल्लेबाज केएल राहुल ने अभ्यास किया, वहीं शुभमन गिल अभ्यास सत्र से दूर रहे। रविवार सुबह राहुल ने लगभग तीन घंटे अभ्यास किया। दो दिनों के मैच सिमुलेशन के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने वाका की मुख्य विकेट और नेट्स पर रविवार को भी अभ्यास किया। राहुल ने एक घंटा मैदान पर बिताने के बाद नेट्स पर भी अभ्यास किया और उनके खेलने के अंदाज से कोई दिक्कत दिखती हुई नजर नहीं आ रही थी। हालांकि अभ्यास के दौरान उनका वह फ्लो नहीं दिखा, जो सिमुलेशन मैच के दौरान चोट लगने से पहले दिखा था।

राहुल और गिल दोनों को भारत के इंट्रा स्क्वैड सिमुलेशन मैच के दौरान चोट लगी थी। शुक्रवार को बल्लेबाजी के दौरान राहुल की कोहनी पर चोट लगी थी और उन्हें रिटायर आउट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद वह मैच में कभी नहीं लौटे। गिल को बाएं अंगूठे में चोट सिमुलेशन मैच के दूसरे दिन स्लिप में क्षेत्ररक्षण के दौरान लगी थी। उन्होंन इस मैच में 28 और नाबाद 42 रन बनाए थे। उसकी पर्थ टेस्ट में उपलब्धता पर संदेह है।

सिमुलेशन मैच के दौरान प्रमुख बल्लेबाज़ विराट कोहली ने बिना किसी परेशानी के बल्लेबाज़ी की और 15 और नाबाद 30 का स्कोर बनाया। हालांकि शॉर्ट गेंदों पर वह संघर्ष करते नजर आए। उपकप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजो ने भी आज अभ्यास किया।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप