लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वेस्टइंडीज ने टी-20 मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया
वेस्टइंडीज ने टी-20 मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया
एजेंसी    17 Nov 2024       Email   

ग्रॉस आइसलेट।  सलामी बल्लेबाज एविन लुइस (68) और शे होप (54) की तूफानी पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को चौथे टी-20 मुकाबले में छह गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया हैं। 219 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज एविन लुइस और शे होप की जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 136 रन जोड़े। 10वें ओवर में रेहान अहमद ने एविन लुइस को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। एविन लुइस ने 31 गेंदों में सात छक्के और चार चौके लगाते हुये (68) रनों की पारी खेली। अगली ही गेंद पर शे होप रन आउट हो गये। शे होप ने 24 गेंदों में सात चौक और तीन छक्के लगाते हुए (54) रन बनाये। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर रेहाने निकोलस पूरन (शून्य) को आउट कर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया था। इसके बाद कप्तान रोवमन पॉवेल ने पहले शिमरॉन हेटमायर के चौथे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की। रेहान ने शिमरॉन हेटमायर(सात) को आउट कर अपना तीन विकेट लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये शरफेन रदरफोर्ड और रोवमन पॉवेल ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। इसी दौरान जॉन टर्नर ने पॉवेल को पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। पॉवेल ने 23 गेंदों में तीन छक्के दो चौके लगाते हुए (38) रनों की पारी खेली। शरफेन रदरफोर्ड (29) और रॉस्टन चेज (नौ) रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 221 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। पांच मौचों की सीरीज में वेस्टइंडीज की पहली जीत हैं।

इंग्लैंड की ओर से रेहान अहमद ने 43 रन देकर तीन विकेट और जॉन टर्नर ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने जेकब बेथेल (नाबाद 62), फिल सॉल्ट (55), कप्तान जॉश बटलर (38), विल जैक्स (25), और सैम करन (24) रनों के योगदान से निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की ओरसे गुडाकेश मोती ने 40 रन देकर दो विकेट लिये। और अल्जारी जोसेफ और रॉस्टन चेज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने