लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने ढेर किये छह आतंकवादी
पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने ढेर किये छह आतंकवादी
एजेंसी    17 Nov 2024       Email   

कलात (पाकिस्तान)।  पाकिस्तान में अशांत बलूचिस्तान प्रांत के अंतर्गत शाह मर्दन के पास सुरक्षा बलों ने शनिवार तड़के एक सुरक्षा चौकी पर हमला करने का प्रयास करने पर छह आतंकवादियों को मार गिराया। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि कलात जिले के जोहान इलाके में शुक्रवार को एक पहाड़ पर स्थित चेक पोस्ट पर तड़के हुए आतंकवादी हमले में सात सुरक्षाकर्मी मारे गए और 18 अन्य घायल हो गए। समाचार पत्र डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके परिणामस्वरूप छह आतंकवादी मारे गए, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

आईएसपीआर ने बताया कि आतंकवादियों ने शाह मर्दन में फ्रंटियर कोर चेकपोस्ट पर हमला करने के लिए रॉकेट, हथगोले और स्वचालित भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। कलात डिवीजन के कमिश्नर नईम बज़ई ने ‘डॉन’ को बताया, “चेक पोस्ट पर तैनात सात सैनिकों की जान चली गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए।” उन्होंने बताया कि घायलों और शवों को सीएमएच, क्वेटा में स्थानांतरित कर दिया गया है। क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पिछले सप्ताह एक आत्मघाती बम विस्फोट में 26 लोगों की जान चली गई और लगभग 60 अन्य घायल हो गए।

प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने चेकपोस्ट पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। आतंकवादियों ने हमला शुरू करने से पहले इलाके को घेर लिया और पुलिस अधिकारियों ने तैनात कर्मियों की ओर से भारी गोलीबारी की सूचना दी, जो तीन घंटे तक जारी रही। हमले की सूचना मिलने पर सैनिकों की एक और टुकड़ी इलाके में पहुंची और हमलावरों से भिड़ गई। स्थानीय लोगों ने दिन निकलने के बाद भी धमाकों और गोलियों की आवाज सुनी।

आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, 'बलूचिस्तान में अराजकता और अशांति फैलाने वाले तत्व लोगों और प्रांत के विकास के दुश्मन हैं।'उन्होंने हमले में हताहत लोगों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों से घायलों जवानों को शीर्ष स्तर की चिकित्सा देखभाल प्रदान करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें उचित सजा मिले।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप