लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

व्यापार मेला में राजस्थान के लोक कलाकारों ने बांधा समां
व्यापार मेला में राजस्थान के लोक कलाकारों ने बांधा समां
एजेंसी    18 Nov 2024       Email   

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 43वें भारतीय अन्तरराष्ट्रीय व्यापार मेला में सोमवार की शाम एमफी थियेटर पर राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजस्थान पर्यटक स्वागत केन्द्र की उप निदेशक दीपाली शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राजस्थान की दिल्ली में संयुक्त आवासीय आयुक्त रिंकू मीना और जनसंपर्क अधिकारी डाॅं. शिवराम मीना सहित अन्य कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।

श्रीमती दीपाली शर्मा ने बताया कि दो घंटे से भी अधिक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में कालबेलियाँ नृत्य की प्रस्तुति सबसे आकर्षक रही। उन्होंने बताया कि जोधपुर के सुआ सपेरा और उनके दल की नृत्यांगनाओं ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने शरीर को रबर की गुड़ियां की तरह तोड़ मोड़कर गजब की लचक के साथ ऐसा अनूठा नृत्य प्रस्तुत किया कि दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गये। नृत्यांगनाओं ने मुंह और आंखों की पलकों से अंगूठी उठाकर भारी करतल ध्वनि अर्जित की।

पर्यटक स्वागत केन्द्र के सहायक निदेशक छत्रपाल यादव ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या के प्रारम्भ में बाड़मेर से आए श्री भुंगर खान एवं उनके दल के सदस्यों ने खड़ताल वादन एवं गायन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने बताया कि भरतपुर के श्री गफरूद्दीन मेवाती एवं पार्टी ने भपंग वादन से समा बांधा। दिल्ली की कल्पना चौहान एवं उनकी संगनियों द्वारा प्रस्तुत घूमर नृत्य पर उपस्थित आंगतुकों ने तालियां बजाकर उनकी प्रशंसा की।

पर्यटक स्वागत केन्द्र के पर्यटन अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पाली से आई गंगा देवी और पार्टी ने ‘तेरह ताल नृत्य’ और बारां से आये श्री शिवनारायण एवं उनके दल ने ‘चकरी नृत्य’ से सभी का मन हर्षित किया। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जयपुर के श्री जीतु भवई के भवई नृत्य और दिल्ली के अनीसुद्दीन और उनके दल द्वारा प्रस्तुत चरी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के उद्घोषक अलवर के श्री खेमेन्द्र सिंह थे।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा