लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बस से उतरते ही हुआ प्रसव, गिरने से नवजात की मौत
बस से उतरते ही हुआ प्रसव, गिरने से नवजात की मौत
Daily News Network    28 Nov 2024       Email   

राजगढ मिर्जापुर। जोगिनी निवासी गर्भवती महिला ने बुधवार को शाम बाजार में बस से उतरते ही बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान गिरने से नवजात को सिर में चोट लग गई। उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जोगनी निवासी आरती (26) को प्रसव के लिए बीएचयू रेफर किया गया था। जहां परीक्षण कर उसे कहा गया कि बच्चा अभी कुछ दिन बाद होगा। इसके बाद आरती अपने परिजनों के साथ घर लौट रही थीं। इस बीच बस में उन्हें पेट में दर्द होने लगा। इस पर वे राजगढ़ उतरकर अस्पताल में दिखाने के लिए जाने वाली थीं। इस बीच बस राजगढ़ पहुंची। वहां बस से उतरते ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान बच्चा गिरकर बस के नीचे चला गया। दूसरी महिला बस से उतर कर बच्चे को खींचकर गोद में लेकर एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ ले गई। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का इलाज चल रहा है। बच्चे के निधन से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुंदरम मौर्य ने बताया कि प्रसव के दौरान ऊपर से गिरने से सिर में चोट लगने की वजह से बच्चे की मौत हो गई।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप