लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

स्वदेशी जागरण मंच ने गिरती प्रजनन दर चिंतन का किया आह्वान
स्वदेशी जागरण मंच ने गिरती प्रजनन दर चिंतन का किया आह्वान
एजेंसी    04 Dec 2024       Email   

नयी दिल्ली....राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच ने देश में आम जनता, नीति निर्माताओं और समाज विश्लेषकों से गिरती प्रजनन दर के मुद्दे पर गहन विचार करने का आह्वान किया है।

जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. अश्विनी महाजन ने बुधवार को यहां कहा कि कुल प्रजनन दर - टीएफआर में गिरावट प्रतिस्थापन स्तर से भी कम हो रही है, जो लंबे समय में समाज के अस्तित्व को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने समस्या अपनी जनसंख्या को बनाए रखना है, ताकि विकास प्रयासों में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम इस संबंध में नहीं चेते, तो घटती प्रजनन दर जनसंख्या में खतरनाक असंतुलन पैदा कर सकती है।

तेजी से घटती टीएफआर का तात्पर्य एक औसत 15-49 वर्ष की महिला अपने जीवनकाल में कितने बच्चों को जन्म देती है।

इससे पहले आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने भी भारत में कुल प्रजनन दर 2.0 से नीचे गिरने पर चिंता व्यक्त की थी। उल्लेखनीय है कि विज्ञान पत्रिका लैंसेट ने बताया है कि भारत का टीएफआर वर्ष 2021 तक घटकर 1.91 हो गया है। वर्ष 1950 में प्रजनन दर 6.18 बच्चे प्रति महिला थी।

जागरण मंच का कहना है कि राष्ट्र को यह सुनिश्चित करना होगा कि जनसंख्या वास्तव में कम नहीं होनी चाहिए।

इस चेतावनी को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। टीएफआर में कमी, प्रतिस्थापन दर से कम होने से किसी के द्वारा उन्हें नष्ट किए बिना ही समाज का अस्तित्व समाप्त हो सकता है। इसलिए समाज को लंबे समय में विलुप्त होने का खतरा है, जो एक बड़ी चिंता की वजह है। वैज्ञानिकों के अनुसार टीएफआर किसी भी स्थिति में 2.1 से नीचे नहीं गिरना चाहिए।

लगातार घटते और कम टीएफआर वाले विकसित देश अपनी जनसंख्या में गिरावट का सामना कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया, जापान, जर्मनी आदि में टीएफआर प्रतिस्थापन स्तर 2.1 से बहुत नीचे गिर गया है, जिससे उनका अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। विज्ञप्ति के अनुसार भारत को इन देशों से सीखना चाहिए और घटती प्रवृत्ति को उलटने के लिए उपचारात्मक उपाय करने चाहिए।

शिशु मृत्यु दर में कमी आने से देश में युवा आबादी लगातार बढ़ने लगी, जिसे 'जनसांख्यिकी लाभांश' के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2001 के आंकड़ों के अनुसार देश में युवाओं (15 से 34 वर्ष की आयु वर्ग) की आबादी कुल जनसंख्या का 33.80 प्रतिशत थी, जो 2011 में बढ़कर 34.85 प्रतिशत हो गई। वर्तमान में यह कुल जनसंख्या का 35.3 प्रतिशत से अधिक है। बदलते समय के साथ माना गया कि बढ़ती जनसंख्या बोझ नहीं है और स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से हो रही प्रगति के कारण मृत्यु दर, खासकर शिशु मृत्यु दर में भारी कमी आई है।






Comments

अन्य खबरें

प्रियांक ने तेजस्वी को
प्रियांक ने तेजस्वी को 'बच्चा' कहा,बेंगलुरु के लिए उनकी प्रासंगिकता और योगदान पर सवाल उठाया

नयी दिल्ली.... कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद तेजस्वी सूर्या पर तीखा हमला बोलते हुए बेंगलुरु के लिए उनकी प्रासंगिकता और योगदान पर सवाल उठाए तथा केंद्र की

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

नयी दिल्ली... पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान