लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राहुल को संभल नहीं जाने देना असंवैधानिक : खरगे
राहुल को संभल नहीं जाने देना असंवैधानिक : खरगे
एजेंसी    04 Dec 2024       Email   

नयी दिल्ली.... कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने को असंवैधनिक करार देते हुए कहा है कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाजनकारी एजेंडा का हिस्सा है इसलिए श्री गांधी को संभल जाने से रोका गया है।

श्री खरगे ने कहा कि भाजपा तथा आरएसएस देश में नफरत फैलाकर सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं, इसलिए पीड़ितों के आंसू पोंछने संभल जाने से श्री गांधी को रोका गया है। उन्हें पीड़ितों के आंसू पोंछने का अवसर नहीं दिया जा रहा है। यह उनका संवैधानिक अधिकार है, भाजपा सरकार उनके इस अधिकार को छीन रही है लेकिन कांग्रेस इसके खिलाफ लड़ती रहेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “भाजपा-आरएसएस अपने विभाजनकारी एजेंडे से संविधान की धज्जियाँ उड़ाने में व्यस्त है। लोकसभा में विपक्ष के नेता को पीड़ित परिवारों से मिलने जाने से रोकना इसी बात को साबित करता है। दो समुदायों में नफ़रत पैदा करना भाजपा-आरएसएस की एक मात्र विचारधारा है और इसके लिए यह विचारधारा न केवल पूजा स्थल अधिनियम को तार-तार कर रही है और नफ़रत के बाज़ार की शाखाओं को हर जगह खोलने पर उतारू हैं।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी सौहार्द, शांति, भाईचारे, सद्भाव और मोहब्बत की दुकान खोलती चली जाएगी और विविधता में एकता के तर्ज़ पर समाज को एकजुट रखेगी। हम झुकेंगे नहीं, पीछे हटेंगे नहीं।”






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा