लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

विलियमसन के शतक के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा
विलियमसन के शतक के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा
एजेंसी    16 Dec 2024       Email   

हैमिल्टन।  केन विलियमसन (156), डैरिल मिचेल (60), मिचेल सैंटनर (49) और टॉम ब्लंडल (नाबाद 44) की साहसिक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने सोमवार को तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन 658 रनों का विशाल लक्ष्य देते हुए इंग्लैंड के दूसरी पारी में 18 रन के स्कोर पर दो विकेट झटककर मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है।

आज यहां न्यूजीलैंड ने कल के तीन विकेट पर 136 के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। केन विलियमसन और रचिन रवींद्र की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 107 रन जोड़े। मैथ्यू पॉट्स ने रचिन रवींद्र (44) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये डैरिल मिचेल ने मोर्चा संभाला। डैरिल मिचेल (60) को जेकब बेथेल ने आउट किया। ग्लेन फिलिप्स (तीन) और मिचेल सैंटनर (49) रन बनाकर आउट हुये। केन विलियमसन ने 204 गेंदों में 20 चौके और एक छक्का लगाते हुए (156) रनों की शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 101.4 ओवर में 453 रन बनाये। और पहली पारी के आधार पर मिली 204 रनों की बढ़त के साथ इंग्लैंड को जीत के लिए 658 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की ओर से जेकब बेथेल ने तीन, बेन स्टोक्स और शोएब बशीर ने दो-दो विकेट लिये। मैथ्यू पॉट्स, गस ऐटकिंसन और जो रूट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में बेन डकेट (चार) का विकेट गवां दिया। उन्हें टिम साउदी ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद पांचवें ओवर में मैट हेनरी ने ज़ैक क्रॉली (पांच) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजकर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय इंग्लैंड छह ओवर में 18 रन पर दो विकेट गवांकर मुश्किल में थी और जेकब बेथेल (नौ) रन बनाकर क्रीज पर है। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और टिम साउदी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 347 रन बनाये थे। वहीं इंग्लैंड पहली पारी में 143 रन ही बना सकी थी।






Comments

अन्य खबरें

अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले

लखनऊ .... यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर,

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम