लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

युवा पीढ़ी को प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जोड़ेगी ‘समरगाथा’: प्रधान
युवा पीढ़ी को प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जोड़ेगी ‘समरगाथा’: प्रधान
एजेंसी    20 Dec 2024       Email   

नयी दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'अमृतकाल' के विचार के अंतर्गत यह समय हमारी गौरवशाली विरासत को सहेजने तथा उसे नयी पीढ़ी तक पहुंचाने का है और इस दिशा में 'समर गाथा' एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो युवाओं को इतिहास से जुड़ने एवं देशभक्ति की भावना को प्रबल करने में सहायक होगी। श्री प्रधान ने गुरुवार देर शाम यहां आयोजित एक कार्यक्रम में ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार स्व. नरेंद्र जैन- नंदाजी के लेखों पर आधारित पुस्तक 'समर गाथा' का विमोचन किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा की नंदाजी ने अपने लेखों के माध्यम से न केवल इतिहास के पन्नों को जीवंत किया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और संघर्ष की प्रेरणा भी दी है। नंदाजी की यह पुस्तक उनके अमूल्य लेखन का संग्रह है, जिसमें उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अनेक अनसुने पहलुओं को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का कोई ऐसा जिला, कोई गाँव नहीं होगा जहाँ स्वतंत्रता संग्रामियों की वीर गाथाएँ न हो। देश के हर अंचल में ऐसी अनकही कहानियाँ हैं। प्रधानमंत्री के प्रयासों से ऐसे अनगिनत गुमनाम नायकों को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाया जा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अल्प संख्यक आयोग के सदस्य धन्य कुमार जिनाप्पा गुंडे जी, मध्य प्रदेश प्रशासनिक सुधार आयोग के सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने भी नंदाजी के लेखों की सराहना की और बताया कि कैसे देश के अनेक गुमनाम शहीदों को हमें याद करने की आवश्यकता है। पुस्तक के संपादक डॉ. पियूष जैन और प्रभात प्रकाशन के संस्थापक प्रभात कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर