लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रोहित और आकश अभ्यास सत्र में हुए चोटिल
रोहित और आकश अभ्यास सत्र में हुए चोटिल
एजेंसी    22 Dec 2024       Email   

मेलबर्न।  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज आकाश दीप को रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में अभ्यास करते हुए चोट लग गई। यह घटना उस समय हुई जब रोहित स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान पुल शॉट खेलने के प्रयास में अपने बाएं घुटने पर चोट लगा बैठे। टीम के फिजियो ने तुरंत कप्तान का इलाज किया और सूजन को कम करने के लिए उनके बाएं घुटने पर बर्फ लगाई। वही तेज गेंदबाज आकाश दीप को बल्लेबाजी के दौरान हाथ में चोट लग गई है।

बाद में हुए संवाददाता सम्मेलन में आकाश दीप ने कहा, “जब आप क्रिकेट खेलते हैं तो ऐसी चोटें तो लगती रहती हैं। मुझे लगता है यह अभ्यास विकेट सफेद गेंद के लिए थी, यही वजह थी कि कई बार गेंद नीचे रह रही थी। लेकिन ये सब अभ्यास सत्र में सामान्य बात है, किसी भी तरह की कोई गंभीर समस्या नहीं है।”

उन्होंने कहा, “जिस समय हम बल्लेबाजी के लिए आते हैं, उस समय 20-30 रन बनाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। मेरी मानसिकता यह है कि मैं किसी भी तरह से टीम के लिए योगदान दे सकूं। उस दिन मैंने फॉलोऑन बचाने के बारे में नहीं सोचा था, मैं बस आउट नहीं होना चाहता था और जब आप उस स्थिति से अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इससे आत्मविश्वास मिलता है और मैं फिर बहुत खुश था।”






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत