लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

उतरौला नगर में अतिक्रमण अभियान हुआ शुरू
उतरौला नगर में अतिक्रमण अभियान हुआ शुरू
Daily News Network    08 May 2025       Email   

उतरौला, बलरामपुर। प्रशासन ने एक बार फिर नगर क्षेत्र की पटरियों व सड़क के किनारे बने नाले-नालियों से अवैध अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू की। हालांकि पटरियों से स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कोशिश लगभग हर महीने होती है लेकिन अभियान खत्म होने के दूसरे दिन ही पटरियां फिर से अतिक्रमीत हो जाती हैं। इस बार प्रशासन ने नगर पालिका, व्यापार मंडल व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पटरियों और नाले-नालियों के अतिक्रमण को पूरी तरह खाली कराने का प्रस्ताव रखा है। गुरुवार को दोपहर बाद पुलिस बल के साथ नगर पालिका ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के साथ अतिक्रमण कारियों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी। प्रभारी निरीक्षक विजय राज सिंह ने बताया कि सड़क पर बढ़ रहे यातायात के संसाधनों के चलते पैदल चलने वालों के साथ हो रही दुर्घटनाएं रोकने तथा नाली में जलप्रवाह की स्थिति सुदृढ़ करने के लिए जनहित में यह अभियान चलाया जा रहा है।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत