लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

घर से निकली दो युवतियां व एक किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता
घर से निकली दो युवतियां व एक किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता
Daily News Network    09 May 2025       Email   

- घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी, अनहोनी की आशंका से परिजन खौफजदा 

कठवामोड़, गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो युवतियों व एक किशोरी के गायब होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । स्थानीय क्षेत्र में चारों तरफ युवतियों के गायब होने की चर्चा होने के साथ ही लोगों में किसी अनहोनी को लेकर खौफजदा हो गये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोनहरा क्षेत्र के बेलपथार गांव निवासी उमेश सिंह कुशवाहा की 19 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुशवाहा व 20 वर्षीय पुत्री प्रीति कुशवाहा के साथ 13 वर्षीय संजना विश्वकर्मा पुत्री राम आशीष विश्वकर्मा निवासी हसनापुर थाना जंगीपुर जो अपने ननिहाल बेलपथार में नाना धर्मचंद विश्वकर्मा के घर रहकर पढ़ती थी । शुक्रवार को एक साथ ही सुबह लगभग 9 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिवार जनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी तीनों का कोई पता न चल पाने के कारण स्थानीय थाना में सूचना दी गई। नोनहरा पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दिया है । इस संबंध में थानाध्यक्ष नोनहरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है । जल्द ही लापता हुई लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर