लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ईरान-इजरायल जंग: इजरायली मिसाइल हमले में 950 की मौत, अमेरिका ने भी किए हमले
ईरान-इजरायल जंग: इजरायली मिसाइल हमले में 950 की मौत, अमेरिका ने भी किए हमले
Daily News Network    23 Jun 2025       Email   

- ईरान-इजरायल संघर्ष में तबाही, सैकड़ों की मौत, हजारों घायल

दुबई। मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच चल रहा तनाव अब खतरनाक जंग में बदल गया है। इजरायल की ओर से किए गए ताज़ा हवाई हमलों में ईरान में भारी तबाही हुई है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक, इन हमलों में अब तक कम से कम 950 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,450 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए लोगों में 380 से ज्यादा आम नागरिक और 253 से ज्यादा सैनिक शामिल हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ दिन पहले बताया था कि इन हमलों में लगभग 400 लोग मारे गए और 3,056 घायल हुए हैं। हालांकि, अब यह आंकड़ा और बढ़ गया है।

इस बीच, अमेरिका ने भी ईरान के कुछ अहम ठिकानों पर हवाई हमला किया है। बताया जा रहा है कि फोर्डो, नतांज और इस्फहान जैसे परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ईरान का दावा है कि उसके परमाणु हथियार सुरक्षित हैं, लेकिन हमले से भारी नुकसान हुआ है। अमेरिकी हमलों में कितने लोग मारे गए हैं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

दूसरी ओर, ईरान ने भी इजरायल पर जवाबी हमले किए हैं। तेल अवीव समेत कई शहरों पर मिसाइलें दागी गईं, जिनमें बड़ी संख्या में जान-माल के नुकसान की आशंका है। इससे पहले, इजरायल ने बताया था कि ईरानी हमले में 24 लोगों की मौत हुई और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

जंग की यह आग अब पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं और दोनों देशों के बीच सीधी लड़ाई की आशंका बढ़ गई है।






Comments

अन्य खबरें

मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के एक

डाक विभाग भी खुले आनलाइन बाजार मंच ओएनडीसी पर कुरियर के रूप में , गुरुवार को की पहली डिलीवरी
डाक विभाग भी खुले आनलाइन बाजार मंच ओएनडीसी पर कुरियर के रूप में , गुरुवार को की पहली डिलीवरी

नयी दिल्ली... सरकारी डाक विभाग अब लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता के रूप में आल लाइन बाजार के खुले मंच 'ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) से जुड़ गया और इस मंच के माध्यम से की गयी आर्डर बुकिंग पर पहली

मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर से धरोहर को मिटाना दुर्भाग्यपूर्ण : प्रियंका
मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर से धरोहर को मिटाना दुर्भाग्यपूर्ण : प्रियंका

नयी दिल्ली..... कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर चलाकर मोदी योगी की डबल इंजन सरकार देश की सदियों

बेंगलुरु-विजयवाड़ा एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे में 29 किमी सड़क बनी
बेंगलुरु-विजयवाड़ा एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे में 29 किमी सड़क बनी

नई दिल्ली .... एनएचएआई ने आंध्र प्रदेश में बेंगलुरु-कडप्पा-विजयवाड़ा इकोनॉमिक कॉरिडोर पर दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने 24 घंटे में 28.95 (14.5 किमी डबललेन)